उत्तर प्रदेश

आज मरदह क्षेत्र में मेजबान ढाबा का शुभारंभ । मिलेगी एंजॉय फूल सुविधा

आज मरदह क्षेत्र में मेजबान ढाबा का शुभारंभ । मिलेगी एंजॉय फूल सुविधा

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र के कैथवली में स्थित मेन हाईवे    पर आज दिन मंगलवार को एक नया पर्यटन केंद्र खुलने जा   रहा है । इसका औपचारिक शुभारंभ आज दोपहर में 12 बजे किया जाएगा । यह सुविधा क्षेत्र के निवासियों और पर्यटकों  दोनों के लिए एक नया आकर्षण बनेगी । इस मौके पर मेजबान ढाबा के (मालिक) विक्रांत सिंह ने बताया कि इस परिसर में ढाबा , रेस्टोरेंट , वाटर पार्क , बैंक्वेट हॉल , बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधाएं , खिलौने , विदेशी मिठाइयां और सऊदी अरब के दृश्य जैसी कई आकर्षक चीजें उपलब्ध होंगी । यह स्थान अब धीरे-धीरे पर्यटकों के लिए एक पर्यटन हब के रूप     में विकसित हो रहा है । यहां आने वाले पर्यटक रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे । और झील के सुंदर दृश्यों का लुत्फ उठा पाएंगे । रेस्टोरेंट में पारंपरिक कुकिंग तकनीकों का उपयोग करके स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे । जिसमें नए- नए डिश भी शामिल होंगे । यह रीगल रेस्टोरेंट पौष्टिक व्यंजनों पर केंद्रित है , जो मेहमानों को शानदार भोजन के   साथ- साथ स्वच्छ वातावरण का अनुभव देगा । जो रेस्टोबार   में बैठकर स्विमिंग पूल और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है । इसमें कई तरह के बैठने की व्यवस्था (मल्टीपल सीटिंग एरिया) भी उपलब्ध हैं ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button