उत्तर प्रदेश

मेजबान ढाबा का हुआ उद्घाटन , पूर्व सांसद अतुल राय ने काटा फीता

मेजबान ढाबा का हुआ उद्घाटन , पूर्व सांसद अतुल राय ने काटा फीता

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – मरदह क्षेत्र के कैथवली में स्थित मेन हाईवे पर आज दिन मंगलवार की दोपहर में मेजबान ढाबा का शुभारंभ किया गया । जिसके मुख्य अतिथि घोसी के (पूर्व सांसद) अतुल राय  ने सर्वप्रथम फीता काटकर ढाबे का शुभारंभ किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उद्घाटन समारोह के दौरान ढाबा को देखते हुए , कहा कि यह बच्चों एवं महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र    है , जो किफायती दाम पर लोगों को चाय , पानी , नास्ता व भोजन सहित पार्टी की सुविधा उपलब्ध है । इसमें गरीब तपके लोग   भी खाना पीना खाकर आनंद ले सकते हैं । यह सुविधा क्षेत्र के निवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक नया आकर्षण बनेगी । वहीं मेजबान ढाबा के मालिक विक्रांत सिंह ने बताया कि इस परिसर में ढाबा , रेस्टोरेंट , वाटर पार्क , बैंक्वेट हॉल , बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधाएं , खिलौने , विदेशी मिठाइयां और सऊदी अरब के दृश्य जैसी कई आकर्षक चीजें उपलब्ध होंगी । यह स्थान अब धीरे-धीरे पर्यटकों के लिए एक पर्यटन   हब के  रूप में विकसित हो रहा है । जबकि ढाबे पर आने   आने वाले पर्यटक रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे और  लंच डिनर के लिए झील के सुंदर दृश्यों का लुत्फ उठा पाएंगे । वहीं रेस्टोरेंट में पारंपरिक कुकिंग तकनीकों का उपयोग करके स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे , जिसमें नए – नए डिश भी शामिल होंगे । यह रीगल रेस्टोरेंट पौष्टिक व्यंजनों पर केंद्रित है , जो आगंतुकों और मेहमानों को शानदार भोजन  के साथ- साथ स्वच्छ वातावरण का अनुभव देगा । इसके बेसमेंट में बैठकर स्विमिंग पूल और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया जा सकता   है । इस कार्यक्रम के (संयोजक) चंदा सिंह रही । इस कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह , अश्विनी सिंह , प्रमोद सिंह , विजय , अभय विशाल , संतोष , रवि प्रकाश यादव , उमेश सिंह , सहित अन्य क्षेत्रीय सम्मानित समाजसेवी मौजूद रहे । वहीं कार्यक्रम के    अंत में मेजबान ढाबा के मालिक विक्रांत सिंह ने आए हुए ,  सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button