उत्तर प्रदेश

STS इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर में क्रिसमस डे पर बच्चों द्वारा मेले का हुआ आयोजन

STS इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर में क्रिसमस डे पर बच्चों द्वारा मेले का हुआ आयोजन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – आज STS इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर में क्रिसमस  डे का आयोजन बड़े ही हर्ष , उल्लास और उत्साह के साथ  किया गया । इस विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था , जहाँ बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर इस पावन पर्व   को खुशी और उमंग के साथ मनाया । जबकि क्रिसमस डे के इस विशेष अवसर पर विद्यालय के नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा एक सुंदर क्रिसमस मेला भी लगाया गया । जिसमें बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने रचनात्मक कौशल और उत्साह   का शानदार प्रदर्शन किया । इस मेले में अभिभावकों की उपस्थिति से वातावरण और भी अधिक जीवंत व आनंदमय हो गया । इस शुभ अवसर पर विद्यालय के लिए गर्व का क्षण तब आया ,    जब हमारे होनहार विद्यार्थियों ने कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए , शानदार सफलता हासिल की । इस कराटे प्रतियोगिता में बिपिन , युवराज , अयांश एवं आदित्य ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । इन सब बच्चों की इस उपलब्धि को सम्मानित करने   हेतु , विद्यालय के मंच पर उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित   किया गया । वहीं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता   बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही   थी । जबकि विद्यालय परिवार का मानना है , कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत , अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है । वहीं STS International School सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है । तथा शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है । इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं । और अन्य विद्यार्थियों को   भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button