उत्तर प्रदेश

देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ मरदह ब्लांक क्षेत्र , एसपीएस इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ मरदह ब्लांक क्षेत्र , एसपीएस इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – आज 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर मरदह क्षेत्र में स्थित एसपीएस इंग्लिश स्कूल, महेंगवा के छात्र- छात्राओं द्वारा भव्य ‘प्रभात फेरी’ का आयोजन किया गया । जिसमें कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था । हाथों में तिरंगा थामे और देशभक्ति के गीतों पर थिरकते बच्चों ने विद्यालय से लेकर बरही नसरपुर तक लगभग (5 किमी) की दूरी को तय कर पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया । इस ​कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में ​तिरंगा यात्रा के दौरान प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर कई मुख्य मार्गों से गुजरी । जिसमें छोटे -छोटे बच्चे महापुरुषों की वेशभूषा में नजर आए , जो आकर्षण का केंद्र बना रहा । वही ​गगनभेदी नारे: “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा । जबकि बच्चों द्वारा ​अनुशासन का परिचय देते हुए , स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने कतारबद्ध होकर बेहद अनुशासित तरीके से रैली निकाली और ग्रामीणों को स्वच्छता व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया । इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन डॉ अनिल चौहान ने कहा कि प्रभात फेरी का उद्देश्य बच्चों को अपने संविधान     के महत्व को समझाना और उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है । जो बच्चे हमारे राष्ट्र के धरोहर है । इस  मौके जगह जगह पर महापुरुषों की विशेषता को विस्तृत      रूप जानकारी भी दिया । इस कार्यक्रम के अंत में उन्होंने     सभी अभिभावकों सहित शिक्षकों को इस सफल आयोजन    के लिए बधाई दी ।

 

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button