महाहर धाम में महाशिवरात्रि की धूम , हजारों भक्तों ने टेका मत्था , विधायक वीरेंद्र यादव ने किया पूजन







महाहर धाम में महाशिवरात्रि की धूम , हजारों भक्तों ने टेका मत्था , विधायक वीरेंद्र यादव ने किया पूजन
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जनपद के ऐतिहासिक और पौराणिक महाहर धाम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया । त्रेतायुगीन आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर महादेव के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा ।
*भोर से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें*
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते ही ‘हर- हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा । सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं । भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान के पश्चात शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख -समृद्धि की कामना की । इस मौके पर जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने लिया आशीर्वाद , विकास कार्यों को लेकर भरोसा दिया । महाशिवरात्रि में दोपहर बाद जंगीपुर विधानसभा के विधायक वीरेंद्र यादव महाहर धाम पहुंचे । उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर जलाभिषेक किया और बाबा का आशीर्वाद लिया । दर्शन-पूजन के उपरांत विधायक ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की ।
”महाहर धाम की पावन धरती हम सभी की आस्था का केंद्र है । इस ऐतिहासिक स्थल के सुंदरीकरण और विकास के लिए जितना भी संभव होगा , मैं हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार हूँ।”
— वीरेंद्र यादव, विधायक (जंगीपुर)
प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक के साथ मुख्य रूप से शैलेश यादव , बहादुर यादव सहित कई स्थानीय नेता और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।




रिपोर्टर संवाददाता –





