मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने तोड़ी गरीब की बाउंड्री, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई









मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने तोड़ी गरीब की बाउंड्री, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर बिरनो – जनपद के मरदह विकास खंड में सत्ता और रसूख के नशे में चूर दबंगों के हौसले बुलंद हैं । ताजा मामला मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह की दबंगई का सामने आया है , जहां एक गरीब महिला प्रेमलता खरवार उर्फ गुड़िया पत्नी नरेंद्र खरवार के घर की बाउंड्री वॉल को जबरन ढहाकर रास्ता निकाल लिया गया । न्याय की आस में पीड़िता पिछले डेढ़ महीने से दर -दर भटक रही है , लेकिन प्रशासन मौन साधे बैठा है ।
*क्या है पूरा मामला ?*
पीड़ित महिला प्रेमलता उर्फ गुड़िया का आरोप है कि मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए , उनके निजी आवास की बाउंड्री वॉल को तुड़वा दिया । दबंगों ने न केवल निर्माण को क्षति पहुंचाई , बल्कि पीड़िता की जमीन पर कब्जा कर वहां से रास्ता बना लिया । विरोध करने पर पीड़िता को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई । जिसको लेकर पिडिता ने 31 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है । पीड़िता के शिक़ायत करने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं रहा । जबकि पीड़िता ने न्याय के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण ‘जनसुनवाई- मुख्यमंत्री पोर्टल’ पर गुहार लगाई थी । शिकायत दर्ज किए हुए , 45 दिन से अधिक का समय बीत चुका है , लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । पीड़िता का कहना है कि पोर्टल पर शिकायत करने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि बाबा के राज में गरीबों की सुनी जाएगी , लेकिन दबंग ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के दबंगई के कारण एवं स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत या दबाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । जिसके कारण अब बिरनो थाने पहुंची पीड़िता । प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर पीड़िता सोमवार को बिरनो थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा व अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई । वही पीड़िता ने मांग की है कि उसकी बाउंड्री वॉल को दोबारा बनवाया जाए और दबंग प्रतिनिधि के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए । अब देखना है कि दबंग ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो पाती है या नहीं ।
*जबकि ”गरीबों की जमीन पर कब्जा करना और विरोध करने पर डराना- धमकाना अब आम हो गया है । अगर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी सुनवाई नहीं होगी, तो हम गरीब न्याय के लिए कहां जाएंगे?” — प्रेमलता (पीड़िता)*
अब देखना यह है कि बिरनो पुलिस इस रसूखदार प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई करती है या पीड़िता को एक बार फिर मायूस होकर लौटना पड़ता है ।




रिपोर्टर संवाददाता –





