उत्तर प्रदेश

मरदह पावर हाउस पर बिजली की जर्जर व्यवस्था और विभागीय भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

मरदह पावर हाउस पर बिजली की जर्जर व्यवस्था और विभागीय भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – मरदह क्षेत्र में बिजली की जर्जर व्यवस्था और विभागीय भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों ने आज दिन शुक्रवार   को मरदह पावर हाउस का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया । जिस पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है    कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी ,  आंदोलन जारी रहेगा । वही प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ‘शहीद  फीडर’ से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है । वही हर दो-दो मिनट पर बिजली गुल होने से   घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की कगार पर हैं । जबकि उपभोक्ताओं के अनुसार , फीडर का पैनल पूरी तरह जर्जर हो चुका है । और पुरानी केबलों के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं । इस मौके पर अधिशासी अभियंता को कई बार सूचित करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं । इसलिए धरने  पर बैठे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता । लाइनमैन छोटे से तार जोड़ने के लिए भी 200 से 500 रुपये तक की अवैध मांग करते हैं । वही
बिजली की इस अनियमित आपूर्ति का सबसे बुरा प्रभाव खेती और छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है । जबकि सिंचाई के लिए पानी न मिल पाने से फसलें सूख रही हैं , जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है । इससे पहले , जनप्रतिनिधियों के    एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नए पैनल और केबल लगाने की मांग की थी । हालांकि , जमीनी स्तर पर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है । इस धरने में राजकुमार सिंह , प्रभाकर सिंह , शेषनाथ सिंह , अरुण वर्मा , दिवाकर सिंह , कृष्णा यादव , शैलेश यादव , आनन्द मौर्य , तेज़बहादुर सिंह , विवेक स्वाधीन , लवकुश , अरविंद सिंह , अवनीश चतुर्वेदी , अनिल कुशवाहा , योगेश यादव , राहुल सिंह , संतोष राजभर और अखिलेश यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता  –

Related Articles

Back to top button