उत्तर प्रदेश

युवा शक्ति से ही संभव है राष्ट्र का पुनरुत्माण । सात दिवसीय NSS शिविर का भव्य समापन

 

युवा शक्ति से ही संभव है राष्ट्र का पुनरुत्माण । सात दिवसीय NSS शिविर का भव्य समापन

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जंगीपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों , आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय एवं मालती महिला महाविद्यालय, अरशदपुर- जंगीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (प्रबंधक) हरिनारायण सिंह यादव एवं (प्रबंध /निदेशक) सत्य प्रकाश सिंह यादव सहित पल्लव यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जबकि इस कार्यक्रम के दौरान ​विविध गतिविधियों से दिया जागरूकता का संदेश । व समापन समारोह के दौरान पिछले सात दिनों    की गतिविधियों की समीक्षा की गई । इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने जंगीपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक सरोकारों पर जन- जागरूकता अभियान चलाया । *जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे*​स्वच्छता अभियान – ग्रामीणों को अपने परिवेश को साफ रखने के लिए प्रेरित करना । ​स्वास्थ्य एवं साक्षरता ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी । ​पर्यावरण संरक्षण: वृक्षारोपण और जल संचयन के महत्व पर चर्चा । इस कार्यक्रम के दौरान ​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा  मन । जबकि ​समापन सत्र में छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की काफी प्रस्तुति दी । जिसमें लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत गीतों के माध्यम से शिविरार्थियों ने समाज सुधार का संदेश दिया । वही अतिथियों  ने स्वयंसेवकों के अनुशासन और सेवा भावना की जमकर सराहना किया । और *​अनुभव साझा कर भावुक हुए शिविरार्थी* इस ​समापन के अवसर पर शिविरार्थियों ने अपने सात दिनों के अनुभव साझा किए । उन्होंने बताया कि इस शिविर से उन्हें टीम भावना , नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला । वही महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक सत्य प्रकाश सिंह यादव ने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं रेंजर साईकिल देकर सम्मानित भी किया । ​इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं समस्त कार्यक्रम अधिकारी जिसमें डॉ. सरिता दुबे , डॉक्टर संतोष कुमार यादव , डॉक्टर मोती सिंह यादव , डॉक्टर चंद्रभान , डॉक्टर रामनिवास सहित मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्र नाथ यादव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया । वही विद्यालय प्रबंधक द्वारा समस्त शिक्षक जिसमें प्रवीण , आकाश , आलोक , सत्येंद्र , अमृत , अभिषेक , नेहा , शिखा , डॉक्टर हीरा , मुकेश , अजय गुप्ता, सरिता , गीता यादव इत्यादि लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । वही इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ गण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button