शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल*







*शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक के उपरांत (जिलाध्यक्ष) राधेश्याम सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया । जबकि प्रतिनिधिमंडल ने जर्जर एवं निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद विद्यालय परिसर में पड़े मलबे को शीघ्र हटवाए जाने की मांग की । शिक्षकों ने बताया कि मलबा विद्यालय परिसर में पड़ा रहने से बच्चों एवं शिक्षकों के लिए असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी समस्या भी बनी रहती है । इसके साथ ही दिव्यांग शिक्षकों के विशेष भत्ते में माह अगस्त से की गई कटौती का मामला भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने नियमानुसार विशेष भत्ते का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की । इस बैठक में मध्याह्न भोजन (MDM) के संचालन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की गई । संघ की ओर से अनुरोध किया गया कि विद्यालयों में एमडीएम का संचालन प्रधानाध्यापक के साथ प्रधान अथवा प्रशासक में से किसके द्वारा किया जाना है, इस संबंध में स्पष्ट दिशा- निर्देश जारी करते हुए एक पत्र निर्गत किया जाए, ताकि विद्यालय स्तर पर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे । वहीं (जिलाध्यक्ष) राधेश्याम सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को तथ्यात्मक रूप से रखकर उनके शीघ्र निराकरण की मांग करता रहेगा । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दी । प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री अजय कुमार, राजेंद्र राम, ओमप्रकाश सिंह, अजय यादव, डॉ रविंद्र नाथ सिंह यादव, विवेक कुमार सिंह, अभय नारायण मिश्रा, रामजी विश्वकर्मा, राम अशीष यादव, अजयानंद, मनोज सिंह, रणविजय सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, मनोज कुमार, संजय सिंह यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अनिल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।




रिपोर्टर संवाददाता –





