उत्तर प्रदेश

यातायात पुलिस लाइन सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान 2026 में एसपीएस इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान व अध्यापिका कविता सिंह को किया गया सम्मानित

 

*​देश में शिक्षकों का इतिहास गौरवपूर्ण, आप में सृजन की शक्ति : ब्रजेश पाठक*

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

*​यातायात पुलिस लाइन सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान-2026 में 100 से ज्यादा शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित*

*​समारोह में गाजीपुर के एसपीएस इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन व शिक्षक हुए , सम्मानित*

गाजीपुर / वाराणसी – अमर उजाला की ओर से यातायात पुलिस लाइन सभागार (वाराणसी) में आयोजित ‘शिक्षक सम्मान-2026’ कार्यक्रम में गाजीपुर जिले के भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया । जिसमें  सम्मानित होने वाले अन्य शिक्षकों में गाजीपुर जिले के मायटूर मेमोरियल स्कूल के शिक्षक निखिल शर्मा सहित एसपीएस इंग्लिश स्कूल महेंगवा मरदह के चेयरमैन डॉ अनिल चौहान एवं विद्यालय की अध्यापिका कविता सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं एसएसएन पब्लिक स्कूल के धनंजय यादव, सुप्रा इंटर नेशनल स्कूल के प्रभु शर्मा और सूरज इंटर नेशनल स्कूल के शिक्षक आधिबान को सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में 60 हजार से अधिक बच्चों ने मतदान अभियान में हिस्सा लिया था । अमर उजाला की ओर से करीब 300 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाना था , जिसमें से 100 से अधिक शिक्षकों का चयन किया गया । वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम ने किया । जबकि बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (उपमुख्यमंत्री) ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत में शिक्षकों का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है । और चाणक्य जैसे निर्माता राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ – साथ सामाजिक ज्ञान, रिश्ते, परंपराएं और कौशल भी सिखाए जाने चाहिए ताकि वे देश के निर्माण में अपनी अहम भागीदारी दे सकें । इस सम्मान समारोह में एसपीएस इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर अनिल चौहान ने अपने जिले सहित क्षेत्र के सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए , कहा कि यह सम्मान हमारा नहीं बल्कि पूरे शिक्षक समाज का है, जिनके अथक प्रयास एवं सहयोग से सम्मानित किया गया है ।

 

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button