अपना ग़ाज़ीपुर

अलख जगाएं बेटी बचायें, भ्रुण हत्या का कलंक मिटाए – रिम्पू सिंह ( ए.आर.पी.)

 

अलख जगाएं बेटी बचायें, भ्रुण हत्या का कलंक मिटाए – रिम्पू सिंह

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है।  इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ए.आर. पी. रिम्पू सिंह ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाए दी। रिम्पू सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है।  व दुनिया भर में लड़कियों की आवाज को सशक्त बनाने और बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह किशोर लड़कियों के  लिए नए अवसरों के निर्माण उनकी ताकत और क्षमता को पहचाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है , क्योंकि यह लिंग – आधारित कठिनाइयों को संबोधित करता है , जो युवा लड़कियों को दुनिया भर में सामना करना पड़ता है । जैसे बाल विवाह भेदभाव, हिंसा और सीमित शैक्षिक अवसर। यह दिन उन मुद्दों के महत्व   पर जोर देता है , जो लड़कियां अनुभव करती हैं । और लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों की प्राप्ति को बढ़ावा देती है। वहीं इसमें लिंग के आधार पर   होने वाली हिंसा और भेदभाव से मुक्त करना और स्वास्थ्य देखभाल, कौशल-आधारित सीखने के अवसर देती है।    रिम्पू सिंह ने बालिकाओं, महिलाओं को सशक्त और  जागरुक करने के लिये हमेंशा प्रेरित करती रहती हैं। इस   वर्ष की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम: आवर टाइम इज नाउ – आवर राइट्स आवर फ्यूचर’। संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना। इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को    मनाया गया।

‘बेटी बचाओ और जीवन सजाओ’
‘बेटी पढ़ाओ और खुशहाली बढ़ाओ’

रिपोर्टर संवाददाता  –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button