उत्तर प्रदेश

जेल में अवैध PCO चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर व डिप्टी जेलर हुए निलंबित 

जेल में अवैध PCO चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर व डिप्टी जेलर हुए निलंबित

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर‌ –  जहां जिला जेल में बंदियों को मोबाइल फोन पर  बात कराने के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई     है । जिसमें डीजी जेल ने जेलर और डिप्टी जेलर को आज निलंबित कर दिया है । जिला जेल में प्राइवेट नंबर से कॉल कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है । अवैध रूप से     जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि होने के बाद    डीजी जेल ने (जेलर) राकेश कुमार वर्मा सहित (डिप्टी जेलर) सुखवती देवी को निलंबित कर दिया । इधर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र लिखा गया है । आपको बता दें कि जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने के मामले में पुलिस-प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी । इस दौरान डीआईजी जेल की जांच में सभी दोषी पाए गए । जांच में जेल में अवैध पीसीओ चलाने का मामला सामने आया है । यह मामला बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी   विनोद गुप्ता के फोन पर बात करने और पीड़ितों को धमकाने का मामला सही पाया गया । उसने कॉल कर मामले में गवाही   न देने की बात कही थी । जिसके बदले में पैसा देने का वादा किया था । जिस मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद डीजी जेल ने निलंबन की कार्रवाई की है । पुलिस – प्रशासन की    जांच से पता चला कि विनोद के साथ ही और भी बंदी-कैदियों को मोबाइल फोन पर बात कराई गई है । कई बंदी-कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला भी सामने आया है ।  ऐसे सुविधा लेने वालों को मोटी रकम देनी पड़ती है । इस    मामले की जानकारी जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने    कारवाई की पुष्टि की है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button