MRD पब्लिक स्कूल में फेयरवेल पार्टी हुआ संपन्न







MRD पब्लिक स्कूल में फेयरवेल पार्टी हुआ संपन्न
सुजीत कुमार सिंह
स्कूल में कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र – छात्राओं द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र छात्राओं द्वारा किया विदाई समारोह
गाजीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र के MRD पब्लिक स्कूल सेवठा सिंगेरा में आज विदाई समारोह संपन्न किया गया । जिसमें कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र – छात्राओं द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को सम्मान पूर्वक विदाई किया । इस विदाई समारोह में बच्चों द्वारा नृत्य , संगीत एवं कविताओं के माध्यम से विद्यालय में बच्चों को ओत-प्रोत कर दिया । तत्पश्चात इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं बच्चों द्वारा एक दूसरों के अनुभव को साझा करते हुए , उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । तथा विद्यालय में एक साथ गुजारे हुए , पल को याद कर नहीं भूलने की बात कही । इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से मिस्टर फेयरवेल प्रखर पांडेय , मिस फेयरवेल आस्था चौबे , स्टूडेंट ऑफ़ एयर आशुतोष कुमार सहित प्रिया यादव को चुना गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध/ निदेशक श्रीनाथ यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर किया । और कहा कि बच्चों की धरोहर विनम्रता और अनुशासन ही सबसे बड़ी पूंजी है । इस कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल अजीत यादव ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जवाहरलाल यादव व संचालन छात्रा नंदिनी पांडेय व प्रतिमा यादव ने किया । इस अवसर पर उपस्थित वीरेंद्र पांडेय , मधु यादव , आयुषी दुवे , संजना गौड़ , आंचल साहनी , प्रीति सिंह , आराध्या पांडेय , विपिन सिंह , मिथिलेश तिवारी , शबीना खातून , नसीम फातिमा , अंकिता सिंह , सिमरन थापा, शिवानी इत्यादि लोग मौजूद रहे ।




रिपोर्टर संवाददाता –





