उत्तर प्रदेश

STS इंटरनेशनल स्कूल (कबीरपुर) मरदह में 78 वां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न

STS इंटरनेशनल स्कूल मरदह में 78 वां स्वतंत्रता दिवस   का कार्यक्रम हुआ संपन्न

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर मरदह     में आज दिन बृहस्पतिवार को स्वतन्त्रता दिवस समारोह    का आयोजन किया गया । जो पूर्ण उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर संस्था के चेयरमैन माधूरी सिंह ने समस्त स्टाफ सहित बच्चों के साथ झण्डा फहराया । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विशाल सिंह ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने , गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये   हर संभव प्रयास करने , देश की समृद्ध विरासत पर गर्व एवं इसके उत्थान के लिए हमेशा क्रियाशील रहने, देश की एकता व अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहने एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने व देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहने आदि की भावना से जन मानस को जागरूक करने की जरूरत है । तत्पश्चात इस विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल प्रतिष्ठा सिँह ने  भी अपने सम्बोधन मे सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सभी का आह्वाहन किया कि विकसित राष्ट्र को आगे बढाने में सहयोग करे । इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था । जिसमे बच्चो ने भाषण, गाना तथा नृत्य का बहुत ही शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता यादव , गौतम , साक्षी गुप्ता सहित सभी  स्टॉफ लोग मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय   के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए , आए हुए , सभी लोगों का आभार प्रकट कर धन्यवाद व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button