गाजीपुर एसबीआई की मुख्य शाखा में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया , बैंक मैनेजर पर मामला दबाने का लगा आरोप







गाजीपुर एसबीआई की मुख्य शाखा में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया , बैंक मैनेजर पर मामला दबाने का लगा आरोप
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जनपद के मिश्र बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा में आज दिन सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया । जब बैंक कर्मियों ने एक जालसाज को दूसरे के खाते से अवैध रूप से पैसा निकालते हुए , रंगे हाथों पकड़ लिया । हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि बैंक प्रबंधन ने इस गंभीर आपराधिक मामले की जानकारी पुलिस को देने के बजाय इसे आपसी समझौते के जरिए ‘सेटल’ करने की कोशिश किया । जबकि रंगे हाथों पकड़ा गया जालसाज ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक बैंक में किसी अन्य व्यक्ति के खाते से पैसे निकालने की फिराक में था । संदेह होने पर बैंक कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया । पूछताछ और जांच में पता चला कि यह वही जालसाज है , जिसने पूर्व में भी इसी शाखा से दूसरे के खाते से ₹1,02,000 की अवैध रकम निकासी की थी । वही कर्मचारियों ने अपनी सैलरी से भरा था पैसा । पूर्व में जब एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था , तब बैंक की साख बचाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपनी सैलरी से उस राशि की भरपाई की थी । उस समय भी मामले को उच्चाधिकारियों या पुलिस तक नहीं पहुंचने दिया गया था । वही यह मामला दबाने की कोशिश व (लीपा-पोती) किया गया । जबकि आज फिर वही जालसाज गिरफ्त में आया , लेकिन बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की । घंटों बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई । पुलिस और प्रशासन की भूमिका निभाई मीडिया कर्मियों के माध्यम से जब इस प्रकरण की जानकारी क्षेत्राधिकारी (CO) को दी गई , तो उन्होंने संज्ञान लेने की बात कही , लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा । आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने पूरे मामले में ‘लीपा-पोती’ करते हुए , आरोपी को बचाने या मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया है । इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं । वही ग्राहकों के मन में अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखी जा रही है ।



रिपोर्टर संवाददाता –





