उत्तर प्रदेश

गाजीपुर के सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल स्कूल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर के सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल स्कूल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल स्कूल गाजीपुर में आज 15 अगस्त पर बड़े ही धूमधाम से झंडा फहराया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ अनुपमा सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सभी लोगों ने राष्ट्रगान सामाजिक रूप से गायन किया । जो तिरंगे के सम्मान में पूरा विद्यालय परिसर एवं अस्पताल देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा । इस कार्यक्रम में नर्सिंग के जी.एन.एम. एवं ए.एन.एम. फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स सहित हास्पिटल के समस्त स्टाफ लोग भी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिँह लाइफ केयर हॉस्पिटल गाजीपुर के चेयरमैन डॉ राजेश सिंह सहित डा. अनुपमा सिंह व (प्रबन्धक) धर्मेंद्र सिँह जी रहे । जबकि प्रिंसिपल सहित वाइस प्रिंसिपल व टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ भी शामिल रहे‌ । इस मौके पर विद्यार्थियों में शानदार मार्च पास्ट करते हुए, मनमोहन म्यूजिकल पीटी प्रस्तुत किया । इस संस्था के गेस्ट टीचर डा० राजेश सिंह ने स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए, सभी का आभार व्यक्त किया । इस संस्था के प्रबंधक धर्मेन्द्र सिँह ने सभी स्टूडेंट्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । इस कार्यक्रम के अंत मे आये हुए , सभी लोगो का धन्यवाद संस्था के एडमिन मदन जी ने किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button