उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को भेंट की गई ‘सेवा पथ’ पुस्तिका

गाजीपुर: जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को भेंट की गई ‘सेवा पथ’ पुस्तिका

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ   की ओर से प्रकाशित वार्षिक पुस्तिका ‘सेवा पथ’ जिला कारागार गाजीपुर के जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को   भेंट की गई। इस दौरान समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के साथ पदाधिकारी शेरशाह और विनीत चौहान मौजूद रहे । वहीं समिति के पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक    को पुस्तिका भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि    उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति पिछले 88 वर्षों  से निरंतर सेवा कार्यों में जुटी हुई है । वहीं समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष प्रकाशित होने वाली ‘सेवा पथ’ पुस्तिका में प्रदेशभर में बंदियों के सुधार, उनके पुनर्वास तथा सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया जाता है। संस्था का उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सुधार  की भावना को बढ़ावा देना है । जबकि समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं जोन सचिव संजय श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पुस्तिका भेंट की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संस्था की सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button