उत्तर प्रदेश

जंगीपुर विधानसभा के प्रत्याशी संकठा प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व  में शेखपुर में (प्रदेश अध्यक्ष) का स्वागत किया

हैदरगंज टोल प्लाजा पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत , उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

जंगीपुर विधानसभा के प्रत्याशी संकठा प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व  में शेखपुर में (प्रदेश अध्यक्ष) का स्वागत किया

गाजीपुर – आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त (प्रदेश अध्यक्ष) पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर मरदह क्षेत्र के हैदरगंज टोल प्लाजा पर (एमएलसी) विशाल सिंह “चंचल” सहित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया । वहीं इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारेबाजी से पूरा क्षेत्र भाजपा के  रंग में सराबोर नजर आया । इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उमड़ा भारी जनसैलाब जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हैदरगंज टोल प्लाजा पर पहुँचा , पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं   ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों  से आसमान गुंजायमान कर दिया । वहीं समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलों की मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों  की थाप पर थिरकते हुए , अपनी खुशी का इजहार किया । जबकि भडसर में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के (पूर्व प्रत्याशी) कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भी स्वागत समारोह के लिए तैयार रहें । वहीं शेखपुर में जंगीपुर विधानसभा के कर्मठ प्रत्याशी संकटा प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में धर्मेंद्र शर्मा (प्रधान) के सहयोग द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह और जोश से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं के बीच भारी जोश देखने को मिला । जबकि इस मौके पर रेवतीपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल राय व मुहम्मदाबाद प्रमुख अवधेश राय द्वारा कहा कि पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन को नई धार मिलेगी और 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक बहुमत हासिल करेगी । वहीं इस मौके पर (प्रदेश अध्यक्ष) ने भी गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनके इस अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया । वहीं इस स्वागत समारोह में क्षेत्रीय विधायक , जिला स्तर के पदाधिकारी , मण्डल अध्यक्ष और  भारी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस मौके    पुर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए , स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद रहा , ताकि यातायात बाधित न हो ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button