जमानिया पुलिस व एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियुक्त को 425 ग्राम नाजायज हिरोईन व 1 एन्ड्राईड मोबाईल फोन के साथ किया गिरफ्तार







जमानिया पुलिस व एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियुक्त को 425 ग्राम नाजायज हिरोईन व 1 एन्ड्राईड मोबाईल फोन के साथ किया गिरफ्तार
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे , अभियान के क्रम में आज जमानिया पुलिस व एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हिरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले एक अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र नथुनी राम को 425 ग्राम मादक पदार्थ हिरोईन के साथ पाण्डेय मोड़ से दिलदारनगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया । उस अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 462/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । यह गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार उम्र (22 वर्ष) पुत्र नथुनी राम निवासी ग्रा0 कानूनगो मोहल्ला वार्ड नम्बर 08 जमानिया थाना जमानिया गाजीपुर बताया जाता है । इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 मनोज कुमार मिश्रा व उनकी टीम थाना जमानियां सहित एएनटीएफ (प्रभारी निरीक्षक) सुरेन्द्र नाथ सिहं के साथ मौजूद रहे ।



रिपोर्टर संवाददाता –





