उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत सभागार में स्थित शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन

जिला पंचायत सभागार में स्थित शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन

सुजीत कुमार सिंह

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित (जिलाध्यक्ष) मनोनीत हुए , डॉ अनिल कुमार पांडेय

गाजीपुर – आज अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ   जनपद गाजीपुर के तत्वाधान में जिला पंचायत स्थित    सभागार में शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस आयोजित कार्यक्रम        में मुख्य अतिथि विनोद राय (अपर सचिव) माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं (विशिष्ट अतिथि) मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मंडल वाराणसी हेमंत राव उपस्थित रहे । जबकि अन्य विशिष्ट अतिथि में कथावाचक आनंद जी महराज, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के (जिलाध्यक्ष) दुर्गेश श्रीवास्तव, (जिलाध्यक्ष) मिर्जापुर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, (जिलाध्यक्ष) सोनभद्र अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक एवं डायट (वरिष्ठ प्रवक्ता) हरिओम यादव भी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के दौरान 31 मार्च को (सेवानिवृत) शिक्षक एवं (जिलाध्यक्ष) अखिल   भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के (जिलाध्यक्ष) जयप्रकाश पांडेय का भव्य आयोजन कर सम्मान करते हुए , विदाई दी   गयी । वही वक्ताओं द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश    पांडेय की भूरि  भूरि प्रशंसा करते हुए , उनके सरल व सादगीपूर्ण जीवन के    बारे में चर्चा की गयी। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश से आये हुए , पदाधिकारियों की उपस्थिति में   डॉ अनिल कुमार पांडेय को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित (जिलाध्यक्ष) एवं मनोज कुमार राय को सर्वसम्मति से जिला (महामंत्री) मनोनीत किया गया । वही सभी शिक्षकों द्वारा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण  व पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गयी । इस कार्यक्रम में उपस्थित अनंत सिंह, डा दुर्गेश प्रताप सिंह, आनंद पांडेय, मनोज राय, सुधीर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनिल कुमार राय, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अवधेश सिंह, प्रफुल्ल राय, आयुष सिंह , धनंजय , विपिन सिंह, राजेश्वर चौहान, ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों   की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button