मां शारदा पब्लिक स्कूल तरक्षा में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली भव्य झांकियां , गरीबों को बांटे गए कंबल







मां शारदा पब्लिक स्कूल तरक्षा में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली भव्य झांकियां , गरीबों को बांटे गए कंबल
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिरनो ब्लॉक क्षेत्र के तरक्षा में स्थित मां शारदा पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला । वही विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा निकाली गई , भव्य झांकियों ने क्षेत्र के लोगों का मन मोह लिया , वहीं कड़ाके की ठंड को देखते हुए , विद्यालय के प्रबंधक स्वामी नाथ चौहान द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए , कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । *जबकि देशभक्ति के रंगों में डूबा विद्यालय* इस कार्यक्रम का शुभारंभ (मुख्य अतिथि) कपिलदेव राम (उपनिदेशक) आयुष्मान भारत गाजीपुर एवं (विशिष्ट अतिथि) डॉ रजनीश वर्मा “डीसी” आयुष्मान भारत गाजीपुर सहित विद्यालय के (प्रधानाचार्य) कालीचरण चौहान द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया । इसके बाद स्कूल के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न महापुरुषों और भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हुई , मनमोहक झांकियां निकालीं । वही भारत माता, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के स्वरूप में सजे बच्चों को देख पूरा परिसर ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा । वही इस विद्यालय के प्रबंध/ निदेशक ने मानवता की सेवा को पेश करते हुए , कंबल वितरण किया । इस गणतंत्र दिवस के अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए , विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए । इस कार्यक्रम का संचालन सूबेदार स्नेही नैतिक सेवा मंडल के अध्यक्ष व अंगद सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया । वही जबकि विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना भी है । वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश करते हुए , झांकियों के पश्चात बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और भाषण प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । इस दौरान उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के हुनर की जमकर सराहना करते हुए , शिल्ड देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई और उन्हें देश के संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई । इस मौके पर जितेंद्र चौहान , संतोष चौबे , डॉ रामा राजभर , शशिकांत यादव , नरेंद्र सिंह आरके सिंह जोगिंदर यादव लखविंदर राजपुर संदीप कुमार वंदना चौहान वंदन पाल इशरत जहां अंजलि चौहान एवं भूतपूर्व ग्राम प्रधान शशिकला चौहान सहित विद्यार्थी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कालीचरण चौहान सबका आभार व्यक्त किया ।




रिपोर्टर संवाददाता –





