उत्तर प्रदेश

शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन

शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

शिविर में हजारो मरीजों को जांच करने के बाद नि:शुल्क दवा का किया वितरण – डॉ संजय सिंह (हृदय रोगी विशेषज्ञ)

गाज़ीपुर –  जहां मरदह ब्लॉक क्षेत्र के बिहरा ग्राम सभा के (हनुमान मंदिर) परिसर में आज दिन रविवार को शारदा  नारायण अस्पताल मऊ द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर  का आयोजन किया गया । इस शिविर में हजारो लोगों को स्वास्थ्य जांच और दवाओं का लाभ मिला । इस शिविर के  दौरान लोगों की शुगर , ब्लड प्रेशर , आंखों की जांच , ईसीजी , गठियाबाद , पीएफटी और बाल एवं शिशु रोग , नेत्र जांच पीएफआर जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं । जबकि जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाएं भी वितरित की     गईं । इस मौके पर शिविर के दौरान शारदा नारायण अस्पताल के (प्रबंध/ निदेशक) डॉ. संजय सिंह ने मरीजो को देखते हुए , बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण नसों में रक्त का दबाव    बढ़ जाता है , जिससे नींद की समस्या , हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का खतरा बढ़ जाता है । उन्होंने युवाओं में अनियमित जीवनशैली और काम के दबाव को इसके बढ़ते खतरे का    मुख्य कारण बताया । सिरदर्द , धुंधली दृष्टि , चक्कर आना , थकान और सांस लेने में तकलीफ इसके प्राथमिक लक्षण हैं , जिनकी अनदेखी से हृदय , किडनी और आंखों को गंभीर क्षति हो सकती है । उक्त अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बृजेश सिंह के नेक पहल पर किया गया , इस मौके पर आए हुए ,  मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि को स्मृति देकर सम्मानित किया । जबकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (मरदह ब्लॉक प्रमुख) सीता सिंह ने कहा कि गांव के गरीब किसान नौजवान  के लिए यह कैंप नहीं बल्कि अमृत है , जिससे स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों के लिए बड़ी पहल है । उक्त अवसर पर (प्रमुख प्रतिनिधि) धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू भैया सहित (भाजपा नेता) अवधेश राजभर , संजय सिंह , तसौउर अली , परवेज अहमद , जितेंद्र सिंह , अखिलानंद पांडेय उर्फ बम-बम पांडेय , अनिल पांडेय , सुनील कनौजिया , राधेश्याम गुप्ता , केशव प्रसाद यादव , विश्राम राम , डॉ सुजीत सिंह , डॉ मालिक , आतुर रहमान , नवीन , सतीश सिंह , डॉ राहुल , डॉ इना यादव सहित शारदा नारायण अस्पताल मऊ के अन्य डॉ. लोग मौजूद रहे । वहीं चिकित्सा शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता (पूर्व ब्लाक प्रमुख) दीनानाथ सिंह ने किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button