उत्तर प्रदेश

श्री अंबिका फिटनेस क्लब का मरदह में हुआ शुभारंभ

 

श्री अंबिका फिटनेस क्लब का मरदह में हुआ शुभारंभ

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित श्री अंबिका फिटनेस क्लब मरदह बाजार (पोस्ट ऑफिस के बगल) में शुभारंभ किया गया । इस फिटनेस क्लब के मुख्य अतिथि मनोज राय (अध्यक्ष) जिला पंचायत मऊ सहित विशिष्ट अतिथि (पूर्व विधायक) काली चरण राजभर व क्षत्रिय महासभा के (जिलाध्यक्ष) राजकुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित करते हुए , फिटनेस क्लब में मौजूद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम शाला में हर प्रकार के यंत्र की सुविधा देने का मरदह ब्लॉक क्षेत्र में मात्र एक संस्थान श्री अंबिका फिटनेस क्लब है । हम सभी लोग इनके प्रोपराइटर शशि प्रकाश सिंह (जिला पंचायत सदस्य ) को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं , कि इस क्षेत्र में एक नए आयाम की आगाज किया है । जिससे क्षेत्र के युवाओं एवं अस्वस्थ लोगों को अपने शरीर की फिट बनाने के लिए यह मात्र एक संस्थान लाभदायक साबित होगा । जबकि इस संस्थान के (ट्रेनर) युवराज सिंह ने फिटनेस क्लब के अंदर जितनी भी मशीने लगाई गई हैं , उनकी विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए , लोगों से निवेदन किया है कि आप सभी लोग इस श्री अंबिका फिटनेस क्लब में आकर अपने स्वास्थ का लाभ उठाएं और बेहतर दिनचर्या बनाएं । इस मौके पर (ब्लॉक प्रमुख) सीता सिंह साहित (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) डिंपल जायसवाल , मंजीत सिंह , भीम सिंह , सूरज सिंह , पप्पू सिंह एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में (छात्र नेता) मनीष सिंह ने आये हुए , सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button