गोरखपुर में डा० राजेश सिंह को मिला सम्मान, HMAI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित








गोरखपुर में डा० राजेश सिंह को मिला सम्मान, HMAI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर के होम्योपैथिक चिकित्सा जगत के लिए गौरव का क्षण, संगठन के प्रति योगदान की हुई सराहना
गाजीपुर / गोरखपुर – दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI), उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गाजीपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा० राजेश सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को सम्मान दिया गया । इस समारोह में HMAI उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा० दिवाकर तिवारी, प्रदेश सचिव डा० विकास मिश्रा, राष्ट्रीय जोनल सेक्रेटरी डा० शैलेन्द्र सिंह एवं डा० संजय सिंह ने संयुक्त रूप से डा० राजेश सिंह को सम्मानित किया । वहीं डा० राजेश सिंह का सम्मान गाजीपुर जनपद के साथ-साथ होम्योपैथिक चिकित्सा जगत के लिए भी गौरव का विषय है। संगठन में उनके पूर्व दायित्व एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। इस सम्मान से चिकित्सकों एवं संगठन के सदस्यों में उत्साह का संचार हुआ है । जबकि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास, चिकित्सकों की एकजुटता तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने में चिकित्सकों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे सम्मान अनुभवी चिकित्सकों के योगदान को रेखांकित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी के चिकित्सकों को भी संगठन और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं । डा० राजेश सिंह को सम्मानित किए जाने पर गाजीपुर के होम्योपैथिक चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। इसे उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ जनपद के चिकित्सकों के सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।



रिपोर्टर संवाददाता –





