(प्रभारी) सहायक अध्यापक श्याम सुंदर राव के गायब रहने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हुई सख्त , जांच करने का दिया आदेश









(प्रभारी) सहायक अध्यापक श्याम सुंदर राव के गायब रहने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हुई सख्त , जांच करने का दिया आदेश
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जनपद के बिरनो शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर कोडरी में शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर कोडरी में (प्रभारी) सहायक अध्यापक श्याम सुंदर राव हमेशा गायब रहने की सुचना मिलती है , और जब कभी विद्यालय पर आते हैं , तो दोपहर होते ही गायब हो जाते हैं । वहीं (शिक्षा मित्र) किरन मिश्रा की हमेशा विद्यालय नहीं आने की सूचना मिलती है । इन लोगों की विद्यालय में नहीं आने पर वहां के अध्यापक पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति करते है । जबकि बिरनो ब्लांक क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग में लगातार ऐसे मामला आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है । वहीं लापरवाही का मामला , स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों की शिकायतों के अनुसार , प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर कोडरी में अनुशासन और शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है । जब इस मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा को दिया गया तो वह संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम को तत्काल निरीक्षण करने का निर्देश दिया । जबकि उसी विद्यालय के (सहायक अध्यापक) शिवजी सिंह सहित नीलम यादव द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं । वहीं खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम द्वारा तत्काल प्रभाव से उपस्थिति रजिस्टर का फोटो मांगते हुए , स्पष्टीकरण लिया । जिस पर विद्यालय से प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर राव नदारद रहे । वहीं
बीएसए ने लिया कड़ा संज्ञान मामले की गंभीरता को देखते हुए , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी वर्मा ने इसे तत्काल संज्ञान में लिया है। उन्होंने विद्यालय की इस दुर्दशा और प्रधानाध्यापक की अनाधिकृत अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है ।
”शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । विद्यालय से गायब रहने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच के निर्देश दे दिए गए हैं । रिपोर्ट के आधार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी । जांच और कार्रवाई पर
बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर जाकर विस्तृत जांच करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है । इस कार्रवाई से जिले के बिरनो शिक्षा क्षेत्र में अन्य लापरवाह शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है । अभिभावकों ने विभाग की इस तत्परता की सराहना की है । और उम्मीद जताई है कि अब विद्यालय की स्थिति में सुधार होगा ।





रिपोर्टर संवाददाता –





