उत्तर प्रदेश

मजदूर दिवस पर डी.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान समारोह , नन्हे हाथों ने किया स्कूल स्टाफ का अभिनंदन

मजदूर दिवस पर डी.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान समारोह , नन्हे हाथों ने किया स्कूल स्टाफ का अभिनंदन

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – मुहम्मदाबाद क्षेत्र के कादीपुर में स्थित डी. डी. पब्लिक स्कूल में आज ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ पर बड़े       ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया । इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रबंध /निदेशक प्रफुल्ल सिंह    के नेतृत्व में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य श्रम की महत्ता को समझना और   विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के योगदान को सराहनीय बनाना था ।

*​फूल-मालाओं सहित अंगवस्त्र देकर हुआ भव्य स्वागत*

इस ​कार्यक्रम की शुरुआत बहुत ही भावुक और प्रेरणादायक  रही । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी ओर से कृतज्ञता प्रकट करते हुए , स्कूल के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों , सफाई कर्मियों , और सुरक्षा गार्डों को माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया । जबकि बच्चों के इस व्यवहार ने न केवल कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी , बल्कि समाज में हर कार्य के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया । वहीं ​श्रम का सम्मान ही सच्ची शिक्षा है । ​इस अवसर पर विद्यालय के (प्रधानाचार्य) जेम्स स्टीफन और (शिक्षक) अवनीश सिंह, मनोज कुमार यादव , डी.सी. राय , जागृति जयसवाल , ममता विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए , कहा कि कोई भी संस्थान केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले हर छोटे-बड़े कर्मचारी की मेहनत से चलता है । और कहा कि ​मजदूर दिवस केवल एक तारीख नहीं , बल्कि उन हाथों के सम्मान का दिन है , जो समाज की नींव मजबूत करते हैं । जबकि ​बच्चों को बचपन से ही प्रत्येक व्यक्ति के श्रम का आदर करना चाहिए । वहीं सभी सम्मानित ​कर्मचारी जिसमें पिंटू उपाध्याय , श्रीनिवास राजभर , राशिद खान , उदय ने ​विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त स्टाफ को सम्मानित किए जाने पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की । वहीं बच्चों द्वारा मिले इस विशेष सम्मान से गद्गद होकर उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार का यह व्यवहार उन्हें और अधिक निष्ठा   से कार्य करने की प्रेरणा देता है ।

रिपोर्टर संवाददाता –

 

Related Articles

Back to top button