उत्तर प्रदेश

गाजीपुर के सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

गाजीपुर के सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल स्कूल गाजीपुर में आज दिन मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस  पर बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया । जिसमे नर्सिंग के जी.एन.एम. एवं ए.एन.एम. फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को   शपथ दिलाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिँह लाइफ केयर हॉस्पिटल गाजीपुर के (वित्त प्रबन्धक) रवि रॉय जी और (प्रबन्धक) धर्मेंद्र सिँह जी रहे । जबकि प्रिंसिपल सहित वाइस प्रिंसिपल व टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ स्टूडेंट्स व अभिभावक भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे‌ । जबकि इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ववलन एवं माँ सरस्वती तथा फ्लोरेंस नाइटेंगल को माल्यर्पण कर किया गया । वही कार्यक्रम में शपथ ग्रहण प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल मैंम द्वारा कराया गया । तत्पश्चात इस कार्यक्रम में आये हुए , सभी अतिथियों , अभिभावकों ,स्टूडेंट्स टीचर्स एवं अन्य सभी का संस्था के गेस्ट टीचर डा० राजेश सिंह ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया । इस संस्था के प्रबंधक धर्मेन्द्र  सिँह ने सभी स्टूडेंट्स को नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दी   और अपने उदबोधन में स्टूडेंट्स को अपनी लीगल और प्रोफेशनल रेस्पोंसबिलिटी के बारे में बताया । इस संस्था के टीचर्स ने भी स्टूडेंट्स को अपने सम्बोधन में नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दी । इस कार्यक्रम में आये हुए , पैरेंट्स ने भी  अपने विचार व्यक्त किये । इस कार्यक्रम के अंत मे आये हुए , सभी लोगो का धन्यवाद संस्था के एडमिन मदन जी ने किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button