उत्तर प्रदेश

वेद इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा बच्चों ने अच्छा अंक लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन

वेद इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा बच्चों ने अच्छा अंक लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में वेद इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए , शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है । इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । जिससे परीक्षा परिणाम   घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह एवं खुशी      का माहौल व्याप्त है । जबकि इस विद्यालय की छात्रा मौली श्रीवास्तव ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में (प्रथम स्थान) हासिल किया । वहीं सुशील यादव ने 86.6 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर (द्वितीय स्थान) तथा हर्ष सिंह ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर (तृतीय स्थान) प्राप्त किया । वही विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में यशिका यादव ने जीव विज्ञान में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की । वर्तिका यादव ने अंग्रेजी विषय में 95 अंक प्राप्त किए । हर्ष सिंह ने गणित में 91 एवं रसायन विज्ञान में 95 अंक अर्जित कर   अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । शारीरिक शिक्षा विषय में विधि पोद्दार ने 95 अंक प्राप्त किए , जबकि हिंदी विषय में अखिलेश कुशवाहा एवं राजश्री दुबे ने 91 – 91 अंक अर्जित किए । इकोनॉमिक्स विषय में अंशिका प्रधान ने 90 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए , उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया । वहीं प्रधान निदेशिका ऋचा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए , उनके उज्ज्वल भविष्य   की कामना की । तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए , कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत , शिक्षकों  के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम    है । उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा । इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महेश शुक्ला , अपूर्वा सिन्हा , आलोक सिंह कुशवाहा , राज वर्मा , शैलेश श्रीवास्तव , अंजली सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button