उत्तर प्रदेश

मरदह सीएचसी पर 6 महीने से धूल फांक रही एक्स-रे मशीन, मरीजों को मऊ और जिला अस्पताल की दौड़ लगाने की मजबूरी

मरदह सीएचसी पर 6 महीने से धूल फांक रही एक्स-रे मशीन, मरीजों को मऊ और जिला अस्पताल की दौड़ लगाने की मजबूरी

सुजीत कुमार सिंह

​मरदह (गाजीपुर): क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरदह में करीब छह महीने पहले आधुनिक एक्स-रे मशीन तो भेज दी गई , लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते यह आज भी एक बंद कमरे में शोपीस बनी हुई है । मशीन चालू न होने   के कारण गरीब मरीजों को निजी सेंटरों पर भारी भरकम पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं या फिर लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल या पड़ोसी जनपद मऊ जाना पड़ रहा है । ​लाखों की आबादी, पर सुविधा शून्य ​मरदह सीएचसी पर लगभग 100 गांवों की  बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है । अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की ओपीडी होती है , जिनमें से 15 से 20  मरीज ऐसे होते हैं , जिन्हें हड्डी में चोट या फेफड़ों की बीमारी के कारण तत्काल एक्स-रे की आवश्यकता होती है । महीनों पहले मशीन आने के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी थी , लेकिन तकनीशियन की तैनाती न होने और सेटअप पूरा न होने की वजह से यह सुविधा ठप पड़ी है । वहीं निजी लैबों की चांदी, मरीजों की जेब ढीली हो रही है। जबकि ​अस्पताल में एक्स-रे    न होने का सीधा फायदा निजी जांच केंद्रों को मिल रहा है ।  जहां सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मुफ्त या मामूली शुल्क पर मिलती , वहीं निजी सेंटरों पर मरीजों से 400 से 800    रुपये तक वसूले जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल मरीजों को एम्बुलेंस या निजी वाहनों से 30 किलोमीटर दूर गाजीपुर जिला अस्पताल या 15 किलोमीटर दूर मऊ ले जाना पड़ता है, जिससे समय  और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है । ​इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी रवि रंजन का कहना है कि मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती न होने के कारण संचालन में बाधा आ रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को  कई बार पत्राचार किया जा चुका है । वहीं ग्रामीणों की मांग: स्थानीय निवासी और अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द टेक्नीशियन की नियुक्ति कर मशीन को चालू किया जाए , ताकि ठंड के इस मौसम में बुजुर्गों और दुर्घटना के शिकार मरीजों को भटकना न पड़े ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button