उत्तर प्रदेश

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहलोलपुर में करियर गाइडेंस मेला का हुआ आयोजन किया

 

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहलोलपुर में करियर गाइडेंस मेला का हुआ आयोजन किया

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – बिरनो ब्लॉक क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहलोलपुर में आज दिन सोमवार       को करियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया था ।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामाशीष सिंह ( ग्राम प्रधान )  ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया । तत्पश्चात मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आज के परिवेश में माता-पिता सहित गुरुजनों से बोलचाल व रहन-सहन के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा कुशवाहा ने किया । इस कार्यक्रम में शामिल नोडल अधिकारी नाजिया फिरदौस सहित मनोरमा देवी , निशा सिंह , पूजा गुप्ता , संजीव कुमार , चंद्रमणि , रामआहार यादव , आशुतोष सिंह , छाया कुमारी , बृजबाली सिंह , अंजना कुशवाहा , आशा  देवी तथा कार्यालय सहायक मुकेश जी द्वारा बच्चों को अभिप्रेरित किया गया ।

 

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button