विश्व होम्योपैथी दिवस का हुआ आयोजन*








*विश्व होम्योपैथी दिवस का हुआ आयोजन*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – हमाई गाजीपुर डा० हैनीमैन की 271वी जयंती की पूर्व संध्या पर दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएसन ऑफ इंडिया गाजीपुर के सदस्यों द्वारा रात्रि में होटल ग्रैण्ड पैलेस गाजीपुर के सभागार में केक काटकर डा० हैनीमैन का जन्म दिन मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्रवक्ता डा० नरेंद्र सिंह सेंगर जी ने डा० हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया और केक काटकर गाजीपुर के गणमान्य चिकित्सको के साथ जन्मदिन मनाया । वही अपने उदबोधन में सेंगर सर ने डा० हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डाला और होम्योपैथी तथा होम्योपैथ के बारे में विस्तार से चर्चा किया । इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए , हमाई के (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष) डा० राजेश कुमार सिँह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया । तथा शामिल हुए , सभी चिकित्सक मित्रो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए , कृतज्ञता व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर हमाई गाजीपुर के सदस्यों ने उनका सम्मान किया । इस बाद में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में शामिल हुए , सभी चिकित्सको को स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया । वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए , चिकित्सक डा० नरेंद्र सिँह , डा० राजेश कुमार सिँह , डा० पीयूष कान्त सिँह , डा० आलोक श्रीवास्तव , डा० आदिल सिद्दीकी , डा० रजनीकांत वर्मा , डा० बच्चन यादव , डा० अवनीश सिँह , डा० सतीश वर्मा , डा० ए के यादव , डा० प्रतीक सिँह , डा० ए के राय , डा० पी के सिँह , डा० पार्थ सारथी गुप्ता , डा० आर के यादव , डा० नीलम यादव , डा० श्यामलाल यादव , डा० अरविंद त्रिपाठी , डा० बी के सिँह , डा० उमेश कुशवाहा , डा० अनिल कुशवाहा , डा० जितेन्द्र कुमार , डा० आर एन वर्मा , डा० प्रवीण गौतम , दिवाकर जी , गौरव गुप्ता आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और कार्यक्रम की सराहना की, सभी चिकित्सको ने डा० हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया और नमन किया तथा ऐसे शानदार एवं भव्य कार्यक्रम के लिए हमाई गाजीपुर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया । तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन कराने तथा शामिल होने की बात को कही ।





रिपोर्टर संवाददाता





