उत्तर प्रदेश

नौशारा में एक दर्शनार्थी बस पलटने पर एक महिला की दर्दनाक हुई मौत ।

 

नौशारा में एक दर्शनार्थी बस पलटने पर एक महिला की दर्दनाक हुई मौत ।

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  जहां गाजीपुर- वाराण्सी फोरलेन हाइवे पर आज दोपहर में नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा ग्राम के समीप काठमाण्डू से दर्शन कर वाराणसी काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने लिए दो पर्यटन बस तेज रफ्तार से आ रही थी , जिस पर करीब 91 यात्री सवार थे । जबकि नैसारा ग्राम के समीप एक बस डिवाइडर पर चढ गयी । डिवाइडर पर करीब 50 मीटर तक घिसटने व कई बार पलटने के बाद बस हाइवे पर विपरित दिशा में सीधा खड़ी हो गयी । बस मे सवार लगभग 40 – 45 लोग  बुरी तरह घायल हो गये । जबकि बस पलटने से किसी का हाथ टूटा , तो किसी का पैर , किसी के सिर में चोटे आयी । एक महिला की गर्दन कुचल जाने से मौके पर मौत हो गयी । जबकि करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह आहत हो गये । सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया । वहीं बस का अगला तथा बाई तरफ का पुरा हिस्सा बुरी तरह टूट गया । यह संयोग ही था उस समय मार्ग खाली था , अन्यथा भारी दुर्घटना के रूप में परिवर्तित हो जाता । इस मौके पर नंदगंज पुलिस व सीओ भुङकुङा ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए , बस को हटवाया और घायलों को तत्‍काल इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button