उत्तर प्रदेश

वेद इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

वेद इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – क्षेत्र के बासुपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम, उल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय   के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। तिरंगे के सम्मान में पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा । इस समारोह में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट तथा कक्षा 3 से 7   तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक म्यूजिकल पीटी प्रस्तुत की । दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत सहित विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद एवं अथर्ववेद समूह के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने ‘मेड  इन इंडिया’, कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों ने ‘मिट्टी की खुशबू’ तथा कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों ने ‘गूंज रहा है हिंदुस्तान’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 5 एवं 6 की छात्राओं ने ‘बढ़ते चलो’ पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि छात्रों ने ‘23 मार्च भगत सिंह’ के माध्यम से शहीद भगत सिंह के जीवन एवं बलिदान को जीवंत किया। कक्षा 7 एवं 8 की छात्राओं ने ‘जय हो’ पर हैंड एक्ट प्रस्तुत किया। कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने ‘भारतीय नृत्य’ तथा विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ‘मिट्टी के बेटे’ पर नृत्य एवं अभिनय प्रस्तुत किया। कक्षा 12 के छात्रों    की ‘संदेशे आते हैं’ प्रस्तुति ने वातावरण को देशभक्ति के भाव   से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यालय की संगीत शिक्षक नवनीत विश्वकर्मा एवं आंचल पाठक ने ‘वह भारत देश है मेरा’ की संगीतमय प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम  के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में ओजपूर्ण भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्य एवं देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार सैदपुर हिमांशु सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार सैदपुर श्याम गुप्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर  पर वाइस चेयरमैन दिनेश श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधान निदेशिका ऋचा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा, उप प्रधानाचार्य महेश शुक्ला, कोऑर्डिनेटर अपूर्वा सिंहा, आलोक सिंह कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, विश्वेश पाठक, शैलेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राजन गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक  एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । वहीं  प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने अमर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग  और बलिदान से हमें प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों   का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने तथा देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना  को अपने जीवन में बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अनेक विद्यार्थी आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक एवं सेना के रूप में देश सेवा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी अपने जीवन में इसी प्रकार देशसेवा से जुड़े रहें और एक आदर्श, जिम्मेदार एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनें।

रिपोर्टर –

 

Related Articles

Back to top button