उत्तर प्रदेश

अवैध शराब व वाहन के साथ अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब व वाहन के साथ अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह

खबर गाजीपुर जिले से । जहां गहमर थाना पुलिस टीम ने   अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे , अभियान के तहत   25 पेटी अंग्रेजी शराब व एक चार पहिया वाहन के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उ0   नि0 पुष्पेश चंद्र दुबे और उनकी टीम भदौरा नहर पुलिया       पर चेकिंग कर रहे थे , कि इस दौरान एक सफेद रंग की ब्रेजा कार   ( नं0 UP 32 MB 5444) संदिग्ध अवस्था में भदौरा  बस स्टैंड से स्टेशन रोड की ओर जाती हुई , दिखाई दी । जब पुलिस ने वाहन को रोकने के लिए टार्च का इस्तेमाल किया, तो चालक ने वाहन को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया । फिर पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और स्टेशन रोड चौक के पास ब्रेजा कार को सड़क के किनारे छोड़कर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया । इस मौके पर कार की तलाशी लेने   पर उसमें 25 पेटी अवैध शराब पाई गई, जिनमें 8PM ब्रांड के कुल 1200 पाउच थे। प्रत्येक पाउच की धारिता 180 ML थी ।, जिससे कुल 216 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,44,000 रुपये बताई जा रही है। इस संबंध    में थाना गहमर पर मु0 अ0 स0 215/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । इनको बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 पुष्पेश चंद्र दुबे, चौकी प्रभारी सेवराई थाना गहमर पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर शामिल रही ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button