इन्द्रावती फिलिंग स्टेशन (सेवठा-सिंगेरा) के संरक्षक प्रदीप प्रभाकर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए , किया सहयोग







इन्द्रावती फिलिंग स्टेशन (सेवठा-सिंगेरा) के संरक्षक प्रदीप प्रभाकर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए , किया सहयोग
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – मरदह ब्लाक क्षेत्र के गोविन्दपुर मठिया के दलित बस्ती में एक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने वाला मुकेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई । इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया । जबकि मुकेश की मृत्यु के बाद उनके सात और पांच साल के दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है । परिवार इस आकस्मिक क्षति से सदमे में है । जबकि मुकेश कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे । उनकी मृत्यु से पत्नी और दो बच्चों के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है । परिवार के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है । ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मुकेश का अंतिम संस्कार संपन्न कराया । इस दुखद घड़ी में आज दिन शुक्रवार को इन्द्रावती फिलिंग स्टेशन (सेवठा-सिंगेरा) के संरक्षक प्रदीप प्रभाकर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की । उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की । वहीं प्रभाकर ने परिवार को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में बच्चों की शिक्षा और परिवार की बेहतरी के लिए हर संभव सहायता करेंगे । इस अवसर पर चतुर्भुज चौबे , (पूर्व प्रधान) जवाहर मधेशिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । इस मौके पर सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की । वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि इस गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए ।



रिपोर्टर संवाददाता –





