वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर स्थित मरदह में दो अलग अलग जगहों पर हुई टूरर्घटना सउ गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त






वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर स्थित मरदह में दो अलग अलग जगहों पर हुई टूरर्घटना सउ गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं । इन हादसों में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लाखों रुपये का माल बर्बाद हो गया । हालांकि, दोनों घटनाओं में चालकों की जान बच गई । जबकि पहली घटना मरदह थाना क्षेत्र के डंगरहा गांव के पास की है । वाराणसी से सीमेंट लादकर बोगना गांव जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया । वहीं ट्रक चालक मंगला प्रसाद (निवासी मिर्जापुर, थाना सैदपुर) ने बताया कि वह ट्रक को मोड़ने के लिए बैक कर रहा था , तभी संतुलन बिगड़ने से ट्रक गड्ढे में जा गिरी । हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीमेंट की बोरियां बिखर गईं । इसके बाद में ट्रैक्टर की मदद से सीमेंट की बोरियां उतरवाई गईं और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया । वहीं दूसरी दुर्घटना मटेहु पुलिस चौकी के पास हुई । वाराणसी से मऊ की ओर पेंट लेकर जा रही , एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई । पिकअप पलटने से उसमें रखे पेंट के डिब्बे फट गए , जिससे हजारों रुपये का पेंट सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया । स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए , वाहन में फंसे चालक अंकित कुमार (निवासी राजातालाब, वाराणसी) को बाहर निकाला । अंकित को मामूली चोटें आई हैं । चालक के अनुसार, वाहन की तेज गति के कारण अचानक संतुलन खो गया । गनीमत रही कि जिस वक्त पिकअप पलटी, बगल से कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रहा था , जिससे कोई बड़ी जनहानि टल गई ।





रिपोर्टर संवाददाता –





