उत्तर प्रदेश

उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में एक दिवसीय एस्ट्रो लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में एक दिवसीय एस्ट्रो लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – सदर ब्लॉक क्षेत्र के बीकापुर में स्थित एक दिवसीय एस्ट्रो लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर सदर गाजीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न      हुआ । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर ब्लॉक के बीकापुर , डीलिया    एवं नगवा उर्फ कटैला , मनिहारी ब्लॉक के हरिहरपुर एवं नसीरपुर , रेवतीपुर ब्लॉक के सरहुला तथा भदौरा ब्लॉक के भदौरा एवं सेवराई उक्त विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों    को एस्ट्रो लैब के उपकरणों के संचालन , खगोलीय गतिविधियों के प्रयोगात्मक क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी  गई । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण को अधिक रोचक , प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक बनाना रहा ।  जबकि इस कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए , इसे विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होने की बात कही । वह बीकापुर विद्यालय के (प्रधानाध्यापक) अजय कुमार ने सभी शिक्षक प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button