टेट अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने किया विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी







*टेट अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने किया विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – आज कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च*, प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन । जनपद के हजारों शिक्षक आज दिन बुधवार को टेट अनिवार्यता के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे । यह आंदोलन प्राथमिक शिक्षक संघ , जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ , महिला शिक्षक संघ एवं अन्य शिक्षक संगठनों के संयुक्त नेतृत्व मेंआयोजित किया जाएगा । जिसमें शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दिया है कि सेवा में वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण , अव्यावहारिक एवं शोषणकारी निर्णय है । इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा । जबकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षकगण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय महुआबाग से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे । वहां जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा । इस संगठन पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि सरकार ने शिक्षकों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक एवं तीव्र किया जाएगा । जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी । वही जनपद के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं से आह्वान किया गया है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष में सहभागी बनें । जिसकी जानकारी अजय कुमार (जिला महामंत्री) उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व मा) शिक्षक संघ जनपद शाखा गाजीपुर ने दिया ।





रिपोर्टर संवाददाता –





