एसपीएस इंग्लिश स्कूल पिपनार में नया स्कूल का होगा भव्य उद्घाटन , मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्व पर देंगे जोर

M







एसपीएस इंग्लिश स्कूल पिपनार में नया स्कूल का होगा भव्य उद्घाटन , मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्व पर देंगे जोर
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिरनो ब्लॉक के पिपनार गांव (कोडरी रोड) में नवनिर्मित एसपीएस (SPS) इंग्लिश स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह के (मुख्य अतिथि) श्याम सुंदर चौहान (राष्ट्रीय महामंत्री विश्व हिंदू रक्षा परिषद) नेता भाजपा गोरखपुर क्षेत्र आजमगढ़ द्वारा फीता काटकर किया जाएगा । इस नए शिक्षण संस्थान के शुरू होने से क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामसुंदर चौहान (राष्ट्रीय महामंत्री, विश्व हिंदू रक्षा परिषद एवं भाजपा नेता, गोरखपुर क्षेत्र-आजमगढ़) रहे । उन्होंने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच फीता काटकर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे । इस उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए , आधुनिक संसाधनों की सराहना करेंगे । और कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास होगा । इस विद्यालय के प्रबंध निदेशक जीऊत चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का खुलना शुभ संकेत है । तत्पश्चात उन्होंने कहा कि
”शिक्षा ही वह माध्यम है , जिससे समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उत्थान संभव है । बच्चों को संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा देना ही राष्ट्र सेवा है ।” वही विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश राय (जिलाध्यक्ष) भाजपा गाजीपुर , कृष्ण बिहारी राय (प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा , डॉ. वीरेंद्र यादव (विधायक) समाजवादी पार्टी जंगीपुर , संतोष यादव (सपा नेता) , उदयभान राय (विधानसभा अध्यक्ष) जंगीपुर बसपा , बुझारत राजभर (बसपा मंडल प्रभारी) वाराणसी , अनुभव दास शास्त्र MCPI U , PB member all India .
इत्यादि लोगों मौजूद रहेंगे । इस कार्यक्रम के होने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है । जबकि कोडरी रोड में स्थित पिपनार गांव में इस विद्यालय के खुलने से पिपनार और आसपास के गांवों के अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि इस विद्यालय में एडमिशन फ्री किया जाएगा । और आश्वासन दिया कि संस्थान न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देगा ।




रिपोर्टर संवाददाता –





