एसपीएस इंग्लिश स्कूल पिपनार में नया स्कूल का हुआ उद्घाटन








एसपीएस इंग्लिश स्कूल पिपनार में नया स्कूल का हुआ उद्घाटन
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – बिरनो शिक्षा क्षेत्र के पिपनार (कोडरी रोड) पर आज दिन सोमवार को एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन किया गया । इसी के साथ 10वां बीएफसी पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न हुआ , जिसमें मेधावी छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया । जबकि विद्यालय प्रबंधन जिऊत सिंह चौहान ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य बच्चों की तार्किक क्षमता को विकसित करना है । उनका विजन है कि “चीज़ें अलग नहीं हैं, लेकिन बच्चा अलग तरह से सोचता है।” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पीटते हुए , दीप प्रज्ज्वलित कर किया । वही मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौहान (राष्ट्रीय महासचिव, विश्व हिंदू रक्षा परिषद व भाजपा नेता, आजमगढ़ ) ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का खुलना सकारात्मक है । शिक्षा ही समाज को मुख्यधारा से जोड़ती है । और अब पिपनार के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । वही (विशिष्ट अतिथि) ओम प्रकाश राय ( जिलाध्यक्ष, भाजपा गाजीपुर ) ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए अनुशासन और संस्कार युक्त शिक्षा अनिवार्य है । जबकि पंजाब से आए , अनुभवदास शास्त्री (सदस्य-अखिल भारतीय, MCPI-U) ने भी बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । वही कार्यक्रम के दौरान 10वें बीएफसी पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । इस दौरान कई अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की । वही विद्यालय के प्रबंधक जीउत सिंह चौहान और चेयरमैन अनिल सिंह चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर वीरेंद्र चौहान (जिला महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गाजीपुर) , आलोक सिंह , धर्मेंद्र चौहान, त्रिभुवन चौहान, सुनील चौहान, कैलाश यादव, घूरा सिंह, विजय राम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद मौजूद रहे ।





रिपोर्टर संवाददाता –





