उत्तर प्रदेश

एनपीएसटी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न, शिक्षक शिक्षा में बदलाव पर हुआ मंथन

 

एनपीएसटी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न, शिक्षक शिक्षा   में बदलाव पर हुआ मंथन

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर –  झांसी /बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के गांधी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के मार्गदर्शन में “कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ स्टेकहोल्डर्स फॉर नेशनवाइड रोलआउट ऑफ एनपीएसटी” विषय पर आयोजित हुई । इस कार्यक्रम में National Professional Standards for Teachers (NPST) एवं राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (ब्लू बुक) के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई । जबकि विशेषज्ञों ने      इसे शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए ,  भविष्य में गुणवत्ता सुधार की दिशा में मील का पत्थर बताया । जबकि कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अनिल शुक्ला उपस्थित रहे । वही विशिष्ट अतिथियों में प्रो. डी.के. भट्ट, ज्ञानेंद्र कुमार तथा चंचल मल्होत्रा शामिल रहे । इस कार्यक्रम में प्रो. पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में संचालित पहलों की जानकारी भी   दी गई । इस अवसर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े विभिन्न संस्थानों के संकाय प्रमुख एवं सदस्य उपस्थित रहे । वही
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर, गाजीपुर    की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। डायट गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए , प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव ने कार्यशाला में सहभागिता की तथा शिक्षक शिक्षा में    हो रहे , परिवर्तनों पर अपने विचार साझा किए । उन्होंने बताया कि डायट गाजीपुर में प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है , जो भविष्य में शिक्षक प्रशिक्षण और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा । जबकि साथ ही यह भी बताया गया कि नेशनल मेंटरिंग मिशन (ब्लू बुक) के अंतर्गत शिक्षकों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मेंटरिंग व्यवस्था विकसित की जा रही है , जिसमें छात्र, शिक्षक , विद्यालय प्रमुख एवं संस्थानों के बीच समन्वित शैक्षिक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा । वही (प्रवक्ता) हरिओम प्रताप यादव ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षक शिक्षा का स्वरूप व्यापक रूप से बदलने जा रहा है । इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के माध्यम से शिक्षकों को वैश्विक  स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी , जिससे वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दक्ष बन सकेंगे । अंत में विशेषज्ञों ने कहा कि एनपीएसटी एवं मेंटरिंग मिशन जैसी पहलें शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार हेतु मील का पत्थर सिद्ध होंगी ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button