उत्तर प्रदेश

डी.डी. पब्लिक स्कूल, कादीपुर का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन , आकांक्षा पासवान बनीं टॉपर

​डी.डी. पब्लिक स्कूल, कादीपुर का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन , आकांक्षा पासवान बनीं टॉपर

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – मुहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित डी.डी. पब्लिक स्कूल कादीपुर ने एक बार फिर सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं       के परिणामों में अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है । वहीं  वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।   ​इस वर्ष के परिणामों में आकांक्षा पासवान ने 92.8% अंकों      के साथ विद्यालय में (प्रथम स्थान) प्राप्त किया है । वहीं रिया 91.4% अंकों के साथ (दूसरा स्थान) और अनूपकांत।  उपाध्याय 90% अंकों के साथ (तीसरा स्थान) पर रहे । जबकि इस विद्यालय में कुल 10 विद्यार्थियों ने विशिष्टता सूची (Top Performers) में अपनी जगह पक्की की है । जो निमन्वत     है –
1 – आकांक्षा पासवान 92.8%
2 – रिया 91.4%
3 -;अनूपकांत उपाध्याय 90%
4 – अनामिका यादव 85%
5 – नीलेश शर्मा 84.6%
6 – आयुष विश्वकर्मा 84%
7 – एम.डी. फ़ैज़ 81.4%
8 – आयुष्मान उपाध्याय 80%
9 – दीक्षा पांडे 79.4%
10 – पीयूष यादव 75.8% रहा । वहीं इस विद्यालय के    प्रबंधन/निदेशक नरेन्द्र नाथ सिंह ने अपने विद्यालय परिवार    की ओर से बधाइयां देते हुए , कहा कि हमारे विद्यालय में         जो छात्र एवं छात्राएं टाप किए हैं , उन छात्रों की इस अपार सफलता पर विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने खुशी जाहिर  की है । वहीं विद्यालय के चेयरमैन प्रफुल्ल सिंह ने सफल छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए , कहा कि
“यह परिणाम हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के  सही मार्गदर्शन का फल है । हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों      ने   न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए, बल्कि अनुशासन और समर्पण का भी परिचय दिया है।”
जबकि इस रिजल्ट की जानकारी मिलते ही अभिभावकों ने     भी बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है । वहीं विद्यालय की ओर से सभी उत्तीर्ण छात्रों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है ।

रिपोर्टर संवाददाता – –

Related Articles

Back to top button