एस. एस. पब्लिक स्कूल , नेवादा के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे , शत-प्रतिशत रहा परिणाम









एस. एस. पब्लिक स्कूल , नेवादा के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे , शत-प्रतिशत रहा परिणाम
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए , जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस. एस. पब्लिक स्कूल, नेवादा का दबदबा देखने को मिला । जबकि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत- प्रतिशत रहा , जिससे न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है । वहीं मेधावियों छात्र- छात्राओं ने बढ़ाई मान सम्मान । इस परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए , अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । वहीं मुख्य रूप से निम्नलिखित विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया जिसमें विशाखा यादव – 95% , दीक्षा सिंह – 92% ,अलका यादव – 90% ,पीयूष कुमार – 89% , निहारिका यादव – 87% , सत्यम यादव – 86% , मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया । वहीं इस शानदार सफलता की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल हो गया । इस अवसर पर विद्यालय के (डायरेक्टर) राम प्रसाद गुप्ता जी , (प्रबंधक) ममता गुप्ता , (सह-प्रबंधक) सिद्धार्थ गुप्ता तथा (प्रधानाचार्य) बी. डी. द्विवेदी ने मेधावी छात्र – छात्राओं को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें आशीर्वाद दिया । जबकि इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर राम प्रसाद गुप्ता ने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए , कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है , बस उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है । वहीं (प्रधानाचार्य) बी. डी. द्विवेदी ने सफल हुए , सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि ये बच्चे आगे चलकर देश और समाज के गौरव बनेंगे ।




रिपोर्टर संवाददाता –





