SPS इंग्लिश स्कूल महेंगवा में बच्चियों का रहा दबदबा , अर्पीता गौतम ने विद्यालय में लहराया परचम








SPS इंग्लिश स्कूल महेंगवा में बच्चियों का रहा दबदबा , अर्पीता गौतम ने विद्यालय में लहराया परचम
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में एस पी एस इंग्लिश स्कूल ने एक बार पुनः शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए , शानदार प्रदर्शन किया ।विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 % रहा । इस उल्लेखनीय सफलता में विद्यालय की छात्रा अर्पिता गौतम ने 91.2% अंक प्राप्त कर (प्रथम स्थान) हासिल किया । वही गरिमा यादव ने 88.2% अंक प्राप्त कर (द्वितीय स्थान) तथा ऋषभ चौहान ने 88% अंक के साथ (तृतीय स्थान) प्राप्त किया । जबकि अभय गुप्ता 86.8% (चतुर्थ स्थान,)प्रांजल तिवारी 84.2% पाकर (पांचवा स्थान,)सूरज चौहान 83.2% पर (छठवा स्थान,)शालू पटेल 82.2% (सातवां स्थान),सौरभ यादव 82% (आठवा स्थान ),नूतन यादव 81.4% (नौवा स्थान ),अनन्या सिंह 81.2%(दशवा स्थान ),हिमांशु कौशल 81%(ग्यारहवा स्थान ),इंद्रा चौहान 80.8% (बारहवा स्थान ),श्रीस्टि यादव और वंशिका सिंह संयुक्त रूप से 80.2% अंक के साथ (तेरहवा स्थान ) प्राप्त किया । जबकि विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में गरिमा यादव ने सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त की.वहीं सामाजिक विज्ञान में ऋषभ चौहान ने भी 97% अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया । इस विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए , प्रथम स्थान रही अर्पिता गौतम को स्कूल के चेयरमैन के द्वारा लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया,तथा अन्य टॉपर्स को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, साथ में उनके अभिभावक को भी माल्यार्पण करते हुए , अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया,,और सभी उत्कृष्ट बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । वही (प्रधानाचार्य) अमित वर्मा ने परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिया । उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास एवं छात्रों की कठोर मेहनत का परिणाम है । जबकि (चेयरमैन ) डॉ अनिल चौहान ने बताया कि यह प्रथम बोर्ड परीक्षा का परिणाम है , अंतिम परिणाम द्वितीय बोर्ड परीक्षा के पश्चात घोषित किया जाएगा । उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया , जो बच्चे अपने कक्षा में बेहतर अंक हासिल किया है । इस अवसर पर विद्यालय के (कोऑर्डिनेटर) सुजीत राजभर,सुनीता सिंह और पूजा वर्मा, अध्यापक संतोष यादव, अशोक सर, सूची चौबे, कविता सिंह, ममता राजभर, नेहा यादव, प्रियांशी सिंह, रागिनी सिंह, मोनिका सिंह, ललित कुमार, चंदा मधुकर, मीनाक्षी, खुशबु, अर्पिता सिंह,सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे ।







रिपोर्टर संवाददाता –





