एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन







एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
रिपोर्टर – सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – मरदह शिक्षा क्षेत्र के कबीरपुर में स्थित एस.टी. एस. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ । इस आयोजन में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया ।
*शिक्षा के साथ खेल भी सर्वांगीण विकास का आधार – विशाल सिंह*
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के (चेयरमैन) विशाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए , कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ -साथ खेलकूद भी अनिवार्य है । उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं ।
*विविध प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का दम*
दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे – दौड़ और लंबी कूद , कबड्डी और खो -खो , पीटी साकीलिंग शो , नन्हे बच्चों के लिए विशेष दौड़ प्रतियोगिता रहा । इस विद्यालय के (प्राधानाचार्य) ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन की हर चुनौती में इसी खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
*अनुशासन और सहयोग से सफल हुआ आयोजन*
इस मौके पर (वाइस प्रिंसिपल) प्रतिष्ठा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबकि मैदान पर अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा ।



रिपोर्टर संवाददाता –





