उत्तर प्रदेश

काशी को मिला एक और विकास उपहार , लहुराबीर में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन हुआ संपन्न

काशी को मिला एक और विकास उपहार , लहुराबीर में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन हुआ संपन्न

सुजीत कुमार सिंह

गाजीपुर – प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) को विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है ।    नगर निगम के कार्यक्षेत्र अंतर्गत लहुराबीर क्षेत्र में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन समारोह आज हर्षोल्लास    के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर (भूतपूर्व विधान परिषद सदस्य) केदारनाथ सिंह एवं प्रकाश इन्फ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड , लखनऊ के (प्रबंध /निदेशक) रविंद्रनाथ सिंह ने विधिवत पूजा- अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । जबकि प्रस्तावित भवन के बेसमेंट में गाड़ियों की पार्किंग एवं भूतल के साथ-साथ दो अन्य तलों का निर्माण किया जाएगा । इस आधुनिक शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण से काशीवासियों को बेहतर व्यावसायिक, रोजगार एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी , जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी । वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम के  दौरान प्रकाश इन्फ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सतीश कुमार सिंह , संतोष सिंह ‘गोल्डी’ , उदय प्रताप सिंह  बबलू , अभिषेक सिंह , शेषनाथ सिंह , सी आर मोहंती ,    भोलेंद्र सिंह एवं अनिल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही ।   इस कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा , उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button