उत्तर प्रदेश

कासीमाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा प्रोटोकॉल की अनदेखी का लगाया आरोप

कासीमाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा प्रोटोकॉल की अनदेखी का लगाया आरोप

सुजीत कुमार सिंह

खंड विकास अधिकारी कार्यालय सहित महाराणा प्रताप सभागार एवं ब्लॉक प्रमुख कक्ष में नहीं लगा है , प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री का फोटो

गाजीपुर – ​कासिमाबाद ब्लॉक कार्यालय, जो क्षेत्र की विकास योजनाओं का केंद्र है । वहां के मुख्य कक्षों ( ब्लॉक प्रमुख और BDO कार्यालय ) में महत्वपूर्ण संवैधानिक और राजनीतिक   पदों पर आसीन व्यक्तियों की तस्वीरों का न होना चर्चा का विषय बना हुआ है । जबकि ब्लॉक मुख्यालय पर बना महा राणाप्रताप सभागार में महाराणा प्रताप के तस्वीर भी नहीं  लगाई गई है । जो स्थानीय स्तर पर इसे शासन के निर्देशों की अनदेखी और प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है । जबकि ​आमतौर पर सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी , बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ -साथ वर्तमान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगाना एक स्थापित परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है । इस मामले की जानकारी भुपेंद्र सिंह ने देते हुए , कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि इस कासिमाबाद  ब्लॉक परिसर सहित महाराणा प्रताप सभागार में मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री का तस्वीर नहीं लगाई गई है । जो उत्तर प्रदेश सरकार (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने पूर्व में निर्देश जारी किए थे कि सभी सरकारी कार्यालयों में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की फोटो अनिवार्य रूप से लगाई जाए । वहीं ​प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो सुनिश्चित लगाना चाहिए कि सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में राष्ट्र प्रमुख और प्रदेश प्रमुख की तस्वीरें प्रदर्शित   हों ताकि जनता को शासन के नेतृत्व का बोध हो । जबकि केवल चुनाव के समय ( आदर्श आचार संहिता लागू होने पर )  ही इन तस्वीरों को हटाने या ढकने के निर्देश होते हैं । सामान्य समय में इन्हें न लगाना विभागीय लापरवाही माना जाता है ।   जो आज कासिमाबाद ब्लॉक परिसर एवं महाराणा प्रताप के सभागार में देखने को मिला है । जहां जिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा जनता की समस्याओ को सुना गया है । जबकि ​कार्यालयों में महापुरुषों    व मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री का फोटो लगना कार्यालय की गरिमा और देश के लोकतांत्रिक ढांचे के प्रति सम्मान को दर्शाता है । यह महापुरुषों की तस्वीरें अधिकारियों और आगंतुकों को राष्ट्र सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देती हैं । इन फोटो से यह दर्शाता है कि कार्यालय वर्तमान सरकार की नीतियों और विजन के तहत कार्य कर रहा है । जबकि उच्चाधिकारियों ( जैसे मुख्य विकास अधिकारी या जिलाधिकारी ) को इस पर संज्ञान लेना चाहिए । वहीं कासिमाबाद खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने कहा कि यह तत्काल प्रभाव से प्रोटोकॉल के अनुसार तस्वीरें लगानी चाहिए ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button