जंगीपुर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई संपन्न







जंगीपुर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई संपन्न
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित समाजवादी पर्टी कार्यालय पर स्थित आज दिन रविवार को मासिक बैठक विधान सभा (अध्यक्ष) राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर की उपस्थित रहे । इस बैठक को संबोधन करने से पहले जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने समस्त नेता कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दिए , तत्पश्चात इस बैठक को संबोधित करते हुए , डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी के अनेक आनुषांगिक संगठन काम करते हैं । जैसे – हिंदू वाहिनी , RSS , बजरंग दल इत्यादि संगठन है , जो बीजेपी के लिए काम करती हैं , वहीं आगे विधायक ने कहा कि हमारा समाजवादी संगठन प्रत्यक्ष रूप से काम करता हैं , जो हर समाज हर जाति में काम करता है , विधायक ने आगे कहा कि आगे हमारे कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ काम करना है , विधायक ने आगे कहा कि S.I.R में आप सभी कार्यकर्ता बिना ट्रेनिग के ही पास हो गए हैं , लेकिन हमारी अगली लड़ाई फॉर्म 6 भरने की है , जो आप को मजबूती के साथ भरवाने का काम करना है , विधायक ने कहा कि आप सभी को अगर कोई परेशानी आ रही है , तो तुरन्त आप हमको जानकारी देने का काम करेंगे । वहीं यादव ने कहा कि हमारा P.D.A अब मजबूत हो रहा है , तो इसी की वजह से बीजेपी चिन्तित हैं , फिर विधायक ने विहार चुनाव का ज़िक्र करते हुए , कहा कि बिहार S.I.R में जो गड़बड़ियां किए गए , वैसे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में नहीं हो पाएगा । क्यू की हमारा कार्यकर्ता बहुत सक्रिय हैं , विधायक ने आगे कहा कि पूर्वांचल में समाजवादियों का गढ़ है , और आप जंगीपुर के कार्यकर्ता सातों विधानसभा के सीटों को सुरक्षित रखने का काम करते हैं । जिससे आप सभी बधाई के पात्र हैं , वहीं विधायक ने हर कार्यकर्ता को PDA के लोगों को जोड़ने का आग्रह किया , विधायक ने 2027 का आगाज करते हुए , कहा कि आज से ही आप सभी कार्यकर्ता संकल्प ले की आने वाले 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे । हम आप से यही आसा और उम्मीद करते हैं । इस बैठक को संबोधित करते हुए , जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्या आती है , विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव उसका निदान कराने के लिए अग्रसर होकर उसे सुलझाने का काम करते हैं , राजभर ने आगे कहा कि पूरे विधानसभा में अनेक जगहों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने में मदत किए । इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं जंगीपुर के विधायक ने अहम भूमिका निभाई इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं , राजभर ने आगे कहा कि बीजेपी अपने कर्म से ही 2027 में जाने वाली हैं । आगे राजभर ने अन्त में कहा कि कानून को लेकर , भ्रष्टाचार को लेकर , महंगाई को लेकर इन सभी कार्यों में बीजेपी की सरकार हर तरह से नाकाम साबित हुई है । इस कार्यक्रम के अन्त में फुटबॉल के अंतरास्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी संदीप यादव ग्राम – इजरी का माल्यार्पण करके विधायक ने स्वागत किया और बधाई दिया । इस बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा , महिला जिलाध्यक्ष विभा पाल, बुद्धिराम पाल , विधानसभा महिला अध्यक्ष सुनीता यादव , मुन्नर बिंद , शंकर बिंद , राकेश खरवार , सुरेन्द्र नाथ राय , बल्ली प्रधान , अम्बिका राजभर , अवधेश प्रधान , रमेश सिंह , रिंकू सिंह , रामाशीष कुशवाहा , सचिन कुशवाहा , आनन्द खरवार , ब्लाक अध्यक्ष दारा यादव , राजेन्द्र यादव , रामप्रकाश यादव , राजेन्द्र यादव 2 , निर्मल यादव , ओमप्रकाश यादव , राकेश यादव , रामभरोस यादव , सदानंद यादव , विजय यादव , सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे । इस बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने सभी नेता कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए , बैठक के समापन की घोषणा किया । वहीं इस बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया ।





रिपोर्टर संवाददाता –





