उत्तर प्रदेश

गाजीपुर जिला पंचायत में विकास कार्यों के लिए 81.14 करोड़ रुपये का बजट हुआ पारित – सपना सिंह

गाजीपुर जिला पंचायत में विकास कार्यों के लिए 81.14 करोड़ रुपये का बजट हुआ पारित

सुजीत कुमार सिंह

​गाजीपुर – जिला पंचायत सभागार में आज दिन शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026 – 27 हेतु 81.14 करोड़ रुपये का भारी -भरकम बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया । इस बैठक में विकास कार्यों के लिए कुल 81.14 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी गई । जिसमें ​66% बनाम 34% का नियम लागू रहेगा । अर्थात सदस्यों ने मांग रखी कि कुल बजट का 66 प्रतिशत हिस्सा जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर खर्च किया जाए , जबकि शेष 34 प्रतिशत अध्यक्ष के विवेकाधीन कोटे में रहे । जिसमें बैठक की ​सूचना पर नाराजगी जताते हुए , कुछ सदस्यों ने बैठक की सूचना देरी से (सिर्फ दो दिन पहले) मिलने पर कड़ा विरोध जताया । जो नियमानुसार बोर्ड बैठक की सूचना कम से कम एक सप्ताह पहले मिलनी चाहिए । इस मौके पर ​ शहर को स्मार्ट सिटी के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं , जो इस बैठक में जिले के कुछ हिस्सों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई । वहीं बैठक के दौरान ​विवाद और चर्चा होने पर बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष के बीच बजट के बंटवारे को लेकर तीखी बहस भी देखने को मिली । जबकि सदस्यों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके वार्डों में सीधे बजट का आवंटन बढ़ाया जाए । वहीं इस बैठक में जिले के विकास खंडों से आए , सदस्यों ने अपने- अपने क्षेत्र की सड़कों , नालियों और प्रकाश व्यवस्था की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया । वहीं ​सड़क  और नाली निर्माण में बजट का एक बड़ा हिस्सा संपर्क मार्गों   की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रस्तावित है । वहीं ​स्मार्ट सुविधाओं का विस्तार होने के दौरान बैठक में जिले के चुनिंदा बाजारों और चौराहों पर सोलर लाइट और अन्य “स्मार्ट सिटी” तर्ज की सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है । इस मौके पर अध्यक्ष (सपना सिंह) ने आश्वासन दिया कि बजट का वितरण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और सदस्यों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य स्वीकृत हों, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए । इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह के अलावा जमानिया (विधायक) ओम प्रकाश सिंह , सदर (विधायक) जै किशन साहू , जंगीपुर के (विधायक) डॉ. वीरेंद्र यादव , मन्नू   सिंह , फेकू यादव , बसंत सिंह यादव , आकाश सिंह यादव , नरेंद्र यादव , नरेंद्र राव , शशि प्रकाश सिंह , अभय प्रकाश सिंह , शैलेंद्र सिंह , रेखा भट्ट , महेश यादव , निशा यादव , अजय  कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में पंकज सिंह “चंचल” ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया ।

रिपोर्टर संवाददाता –

Related Articles

Back to top button