जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां, अवकाश के बावजूद खुले रहे , स्कूल*






जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ी धज्जियां, अवकाश के बावजूद खुले रहे , स्कूल*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर – जनपद में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए , जिलाधिकारी द्वारा घोषित किए गए , स्कूलों के अवकाश का असर को मरदह शिक्षा क्षेत्र में बेअसर दिखाई दे रहा है । जिसमें मरदह क्षेत्र के दर्जनों स्कूल खुले रहे । जिसमें माता तपेश्वरी इण्टर कॉलेज , शिवपूजन सिंह इंटर कॉलेज केलही , बाबा शिवबरन दास इंटर कालेज केलही को जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद क्षेत्र के कई निजी और परिषदीय विद्यालय खुले पाए गए , जिससे न केवल शासन के नियमों की अवहेलना हुई , बल्कि कड़ाके की ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया गया ।
*क्या है पूरा मामला ?*
भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए , जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद रखने या उनके समय में परिवर्तन करने का सख्त निर्देश जारी किया था । इसके बावजूद आज दिन मंगलवार को मरदह क्षेत्र के कई इलाकों में स्कूल बसें दौड़ती नजर आईं और बच्चे ठिठुरते हुए , स्कूल जाते देखे गए । स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ढिलाई के कारण स्कूल संचालक बेखौफ होकर अपनी मनमानी कर रहे हैं ।
*अभिभावकों में रोष*
अभिभावकों ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है । उनका कहना है कि जब जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए , छुट्टी की घोषणा की है , तो स्कूल प्रबंधन किस आधार पर विद्यालय खोल रहा है ? ठंड के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है , लेकिन स्कूल अपनी फीस और पाठ्यक्रम पूरा करने के दबाव में बच्चों को बुला रहे हैं ।
*अधिकारियों का पक्ष*
इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी दीना नाथ साहनी से बात करने का प्रयास किया गया , तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी । जो भी विद्यालय जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे , उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और संबंधित स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा ।



रिपोर्टर संवाददाता –





